बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म Baaghi 4 आखिरकार सेंसर की रुकावटें पार कर चुकी है। लेकिन इसके लिए मेकर्स को 23 बड़े कट्स और कई ऑडियो बदलाव करने पड़े। इसके बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ की मंजूरी दी है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
कौन से सीन हटाए गए?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड को फिल्म के कई विजुअल और डायलॉग आपत्तिजनक लगे।
- नग्नता वाला सीन पूरी तरह हटा दिया गया।
- कफन पर खड़े होने का सीन डिलीट कर दिया गया।
- निरंजन दीये से सिगरेट जलाने वाला शॉट काटा गया।
- गाने ये मेरा हुस्न में संजय दत्त के amputated हाथ से सिगरेट जलाने वाला सीन हटा दिया गया।
- यीशु मसीह की प्रतिमा पर चाकू फेंकने वाला सीन सेंसर कर दिया गया।
इसके अलावा, कई खून-खराबे वाले शॉट्स को ट्रिम किया गया ताकि फिल्म का हिंसक टोन थोड़ा कम हो।
डायलॉग्स में बड़े बदलाव
फिल्म में कुछ डायलॉग्स को भी एडिट किया गया—
- डायलॉग “भाई तुझे कंडोम में ही रहना चाहिए था” से condom शब्द म्यूट कर दिया गया।
- “fingering” शब्द को बदलकर अधिक स्वीकार्य शब्द रखा गया।
- कुछ अश्लील डायलॉग्स को हल्का किया गया।
रिलीज़ डेट और बुकिंग अपडेट
कट्स और विवादों के बावजूद Baaghi 4 के लिए दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू अहम भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए हर्षा की पहली बॉलीवुड एंट्री है।
👉 शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ₹2.83 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है (ब्लॉक टिकट्स मिलाकर यह आंकड़ा ₹5.26 करोड़ तक पहुंच गया है)। उम्मीद की जा रही है कि रिलीज़ के पहले दिन फिल्म डबल डिजिट ओपनिंग कर सकती है।


