प्लेन से उतरते ही Puneet Superstar पर थप्पड़ों की बरसात, Viral Video देख चौंक गए फैंस

अंजान शख्स ने सीढ़ियों पर की Puneet Superstar की पिटाई, वीडियो में माफी मांगते नजर आए

Savitri Mehta

Puneet Superstar Beaten Video– पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) अक्सर अपने अजीबोगरीब वीडियोज के कारण सुर्खियों में रहते हैं। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें प्लेन से उतरते ही थप्पड़ों की बरसात झेलनी पड़ी। इस वीडियो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार जैसे ही प्लेन की सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं, एक अंजान शख्स अचानक उनकी पिटाई करने लगता है। पुनीत सुपरस्टार इस दौरान माफी मांगते हुए नजर आते हैं। हालांकि, ये साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो असली है या फिर किसी स्क्रिप्ट का हिस्सा।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह प्लेन के प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे हुआ?” दूसरे ने कहा, “ये सब कुछ स्क्रिप्टेड लग रहा है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “क्यों ये हर बार मार खा रहा है?”

Puneet Superstar कौन हैं?

पुनीत सुपरस्टार अपने अजीबोगरीब कंटेंट के लिए मशहूर हैं। कभी वो गटर का पानी पीते नजर आते हैं तो कभी पॉट या कीचड़ में लेट जाते हैं। इसके अलावा वो कई बार जानवरों की पॉटी खाते हुए भी देखे गए हैं। उनके वीडियोज अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।

फिलहाल यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, और फैंस यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह घटना असली है या केवल पब्लिसिटी स्टंट।

Share This Article