Bhojpuri New Gana: ये है भोजपुरी का सबसे अश्लील गाना, सुनने से पहले लगा ले हेडफ़ोन

Bhojpuri Bold Gana: भोजपुरी का एक नया गाना "गरम मसाला" रिलीज हुआ है, जिसकी लिरिक्स सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए, आपको इस गाने के बारे में बताते हैं।

Arvind Akela Kallu, Shilpi Raj Bhojpuri New Song Garam Masala
Arvind Akela Kallu, Shilpi Raj Bhojpuri New Song Garam Masala (PC: BBN24/Social Media)

Bhojpuri Bold Gana: भोजपुरी इंडस्ट्री अपनी अश्लीलता के लिए जानी जाती है। जब भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का ज़िक्र होता है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले अश्लीलता का ख्याल आता है। भोजपुरी फिल्मों और गानों में बोल्ड सीन्स के साथ-साथ डबल मीनिंग शब्दों का भरपूर इस्तेमाल होता है। इन गानों को सुनने में तो मजा आता है, लेकिन जब आप इनके लिरिक्स पर ध्यान देंगे, तो शर्मिंदा हो जाएंगे।

हाल ही में रिलीज हुआ नया भोजपुरी गाना “गरम मसाला” इसका एक उदाहरण है। इस गाने की लिरिक्स सुनकर आप दंग रह जाएंगे। आइए, आपको इस गाने के बारे में और जानकारी देते हैं।

भोजपुरी का सबसे अश्लील गाना (Bhojpuri Bold Song)

भले ही भोजपुरी गाने अश्लील होते हैं, लेकिन उनकी एक खासियत होती है। इन गानों की बीट्स इतनी जबरदस्त होती हैं कि लोग लिरिक्स पर ध्यान दिए बिना ही झूमने लगते हैं। हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी लिरिक्स बेहद अश्लील हैं, लेकिन फिर भी यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू के गाने “गरम मसाला” की। यह गाना आप सभी ने सुना होगा, क्योंकि यह तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अगर आपने इसके लिरिक्स पर ध्यान दिया तो आप शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे।

गाने को मिले हैं ताबड़तोड़ व्यूज (Garam Masala Trending On YouTube)

“गरम मसाला” गाना सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का है, जो लगभग एक महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन इसे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। यूजर्स इस गाने पर धड़ल्ले से Reels बना रहे हैं। अब तक इस गाने को 7.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। “गरम मसाला” गाने की लिरिक्स बेहद अश्लील हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और प्रतिष्ठा ठाकुर पर फिल्माया गया है, जिन्होंने इसमें बोल्ड अंदाज दिखाया है। वहीं, अरविंद अकेला कल्लू के साथ शिल्पी राज ने अपनी जबरदस्त आवाज दी है। यदि आपने अब तक इस गाने को नहीं देखा है, तो यहां देखें –

Arvind Akela Kallu, Shilpi Raj –  गरम मसाला (Video) | Garam Masala | VYRL Bhojpuri
Share This Article
Exit mobile version