अक्षरा सिंह का होली गीत ‘जोगीरा सा रा रा’ वायरल, विशाल आदित्य संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का नया होली सॉन्ग ‘जोगीरा सा रा रा’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह पहली बार उनके साथ नजर आए हैं।

Akshara Singh Holi Song Jogira Sa Ra Ra Viral With Vishal Aditya Singh
Akshara Singh Holi Song Jogira Sa Ra Ra Viral With Vishal Aditya Singh (PC: BBN24/Social Media)

पटना: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में होली का रंग चढ़ चुका है। एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया फेस्टिव ट्रैक ‘जोगीरा सा रा रा (Jogira Sa Ra Ra)’ रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने में अक्षरा के साथ टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) नजर आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

रंगों और जोश से भरा गाना

अक्षरा सिंह और सुगम सिंह की आवाज़ में गाया गया यह गाना बॉलीवुड-स्टाइल वीडियो और पारंपरिक होली के रंगों का बेहतरीन मेल है। गाने में ऊर्जावान डांस सीक्वेंस और रंग-बिरंगे विजुअल्स दर्शकों को खूब लुभा रहे हैं। रिलीज के कुछ ही घंटों में वीडियो यूट्यूब (YouTube) पर वायरल हो गया और फैंस की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

शानदार टीम और म्यूजिक कंपोजिशन

गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं जबकि संगीत लक्ष्मीकांत एल.के. ने दिया है। डायरेक्शन और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी मोहित यादव ने संभाली है। शूटिंग और एडिटिंग अमित मिश्रा ने की है और इसे पंकज सोनी ने प्रोड्यूस किया है। प्रमोशन का जिम्मा रंजन सिन्हा के पास है।

अक्षरा और विशाल की प्रतिक्रिया

रिलीज पर अक्षरा सिंह ने कहा, “एक बिहारी, सब पर भारी! जब बिहारी मिलते हैं, तो जश्न तो होना ही है। इस गाने में वही जोश और उत्साह दिखेगा।”
वहीं, विशाल आदित्य सिंह ने कहा, “भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। अक्षरा के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, और दर्शकों का प्यार देखकर बहुत खुशी हो रही है।”

यूट्यूब पर छा गया ‘जोगीरा सा रा रा’

यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, जहां यह दर्शकों के बीच होली का जोश और रंग फैला रहा है।

#Video | जोगीरा सा रा रा | #Akshara Singh, #Sugam Singh | Jogira Sa Ra Ra | New Holi Song 2025
Share This Article
Exit mobile version