कीर्तन करते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो वायरल

A Video Of Virat Kohli And Anushka Sharma Doing Kirtan Goes Viral
A Video Of Virat Kohli And Anushka Sharma Doing Kirtan Goes Viral (PC: BBN24/Social Media)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इंडिया छोड़ दिया है। खबर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में शिफ्ट हो गए हैं। कुछ समय पहले ही विराट कोहली को लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक और वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया है। वायरल हो रही वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कीर्तन सुनते नजर आ रहे हैं।

बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे थे। वीडियो में कृष्णा दास भजन गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भीड़ के बीच में देखा जा सकता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आराम से बैठकर कीर्तन सुनते दिख रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

फैंस विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि बॉलीवुड का ये कपल सच में लंदन शिफ्ट हो गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही विराट कोहली ने टी 20 क्रिकेट को अलविदा कहा है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने अपने सन्यास का ऐलान किया था। वहीं अनुष्का शर्मा भी इस समय अपने बच्चों पर ध्यान दे रही हैं।

फैंस लंबे समय से अनुष्का शर्मा के बॉलीवुड में लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपना पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रहे हैं। अब ये तो हर कोई जानता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान पर कितना भरोसा करते हैं। ये पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को ऐसे भक्ति में लीन देखा गया है।

Share This Article
Exit mobile version