70th National Film Awards Timing: कहां और कब देख पाएंगे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन, जानें पूरी डीटेल्स

Savitri Mehta

70th National Film Awards Timing: आखिरकार वह समय आ गया है जब आप अपने पसंदीदा कलाकारों को सम्मानित होते देख सकते हैं। जी हां, 70th National Film Awards का समारोह आज 8 अक्तूबर को भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाला है। National Film Awards के विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त को हो चुकी थी, और अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

कहां देख सकते हैं समारोह?

यह भव्य समारोह विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इसे आप डीडी न्यूज (DD News) के यूट्यूब चैनल (YouTube Channel) पर लाइव देख सकते हैं, वह भी एचडी क्वालिटी में। इस कार्यक्रम का प्रसारण आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस खास मौके पर भारतीय सिनेमा की विभिन्न भाषाओं के कलाकार, डायरेक्टर्स और नामी हस्तियां मौजूद होंगी।

70th National Film Awards Winners List

70th National Film Awards में कई श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। यहाँ प्रमुख विजेताओं की सूची दी जा रही है:

  1. Best Feature Film – अट्टम (Attam)
  2. Best Actor – ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) (कांतारा)
  3. Best Actress – नित्या मेनन (Nithya Menen) और मानसी पारेख (Mansi Parekh)
  4. Best Director – सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya)
  5. Best Supporting Actress – नीना गुप्ता (Neena Gupta)
  6. Best Supporting Actor – पवन मल्होत्रा (Pavan Malhotra)
  7. Best Entertaining Feature Film – कांतारा (Kantara)
  8. Best Telugu Film – कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2)
  9. Best Tamil Film – पोन्नियन सेलवन 2 (Ponniyin Selvan 2)
  10. Best Kannada Film – केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2)
  11. Best Hindi Film – गुलमोहर (Gulmohar)

विवादित कोरियोग्राफर जानी मास्टर का मामला

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर जानी मास्टर को भी Best Choreographer के लिए सम्मानित किया जाना था, लेकिन उन पर लगे POCSO Act के आरोपों के चलते उनका नाम निमंत्रण सूची से हटा दिया गया और यह सम्मान रद्द कर दिया गया।

आज के समारोह में आप भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नामों को एक मंच पर देख सकते हैं।

Share This Article