CUET PG 2026: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG 2026) में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. National Testing Agency (NTA) ने CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने से पहले एजेंसी ने फाइनल आंसर की भी प्रकाशित की थी, जिससे छात्रों को अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लग गया था.
अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.
CUET PG 2026 रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “CUET PG 2026 Result” के लिंक पर क्लिक करें
- नया पेज खुलने पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं
परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें
CUET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2026 थी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2026 तय की गई थी.
आवेदन में सुधार (Correction Window) के लिए 28 से 30 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था. परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच किया गया.
एग्जाम सिटी की जानकारी 26 फरवरी 2026 को जारी हुई थी और एडमिट कार्ड 3 मार्च 2026 से उपलब्ध कराया गया. इसके बाद 11 अप्रैल 2026 को आंसर की जारी की गई थी.
CUET PG का रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया का इंतजार है, जो संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा जल्द शुरू की जाएगी.



