इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, AFCAT 2026 भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Afcat 2026 Recruitment Indian Air Force Officer Application Start
Afcat 2026 Recruitment Indian Air Force Officer Application Start (PC: BBN24/Social Media)

AFCAT 2026 Recruitment: इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. भारतीय वायुसेना ने AFCAT 02/2026 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

AFCAT 2026 क्या है?

AFCAT यानी Air Force Common Admission Test भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है. इस परीक्षा के माध्यम से युवाओं को शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का मौका मिलता है. यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है.

किन-किन ब्रांच में मिलेगी एंट्री?

फ्लाइंग ब्रांच

इस ब्रांच में चयनित उम्मीदवारों को लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाने का मौका मिलता है.

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)

इसमें इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, जो एयरक्राफ्ट की टेक्निकल देखरेख और मेंटेनेंस का कार्य संभालते हैं.

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)

इस ब्रांच के अंतर्गत एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स, अकाउंट्स, एजुकेशन और मौसम विभाग जैसे विभाग शामिल हैं.

AFCAT 2026 Recruitment: आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं
  • अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • होमपेज पर AFCAT 02/2026 Recruitment लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें

कौन कर सकता है आवेदन?

फ्लाइंग ब्रांच के लिए योग्यता

  • किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन
  • 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स में कम से कम 50% अंक
  • बीई/बीटेक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)

  • इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 4 साल की डिग्री
  • 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स में न्यूनतम 50% अंक

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)

  • एडमिनिस्ट्रेशन और लॉजिस्टिक्स के लिए 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन
  • अकाउंट्स ब्रांच के लिए बीकॉम डिग्री जरूरी
  • एजुकेशन ब्रांच के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) अनिवार्य

इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Share This Article
Exit mobile version