Red Fort Blast: लाल किले के पास भयंकर धमाका, 8 की मौत, 24 घायल, देखें LIVE Video

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में हुए जोरदार विस्फोट से मची अफरातफरी, पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी किया।

Fevicon Bbn24
Red Fort Car Blast Delhi 8 Dead 24 Injured
Red Fort Car Blast Delhi 8 Dead 24 Injured (PC: BBN24/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट में 8 की मौत, 24 घायल।
  • पीएम मोदी और अमित शाह ने ली घटना की विस्तृत जानकारी।
  • शुरुआती जांच में CNG सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई गई।

Red Fort Car Blast: सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की कई गाड़ियों में आग लग गई और कई दुकानों व घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।

ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 24 लोग घायल हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

🚨 पीएम मोदी ने ली घटना की जानकारी, अमित शाह लगातार संपर्क में

घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले की जानकारी ली। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

🔎 शुरुआती जांच में CNG सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

फिलहाल शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि यह CNG सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट इस हादसे की संयुक्त जांच कर रहे हैं।

🕕 6:56 बजे मिली पहली कॉल, 3 से 4 गाड़ियां जलकर खाक

फायर डिपार्टमेंट को इस हादसे की पहली कॉल शाम 6:56 बजे मिली। बताया जा रहा है कि धमाका जिस इलाके में हुआ, वहां आमतौर पर भीड़भाड़ रहती है। धमाके के बाद आस-पास खड़ी 3 से 4 गाड़ियों में भी आग लग गई।

🎥 Red Fort Blast Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर Red Fort Blast Video तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धमाके के बाद धुएं के बड़े-बड़े गुबार और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Share This Article