पटना में खौफनाक सनसनी! होटल के कमरे में पिता ने मासूम बेटे को मार डाला, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में होटल में पिता ने 6 साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी, आरोपी फरार

Father Kills Son In Patna Hotel
Father Kills Son In Patna Hotel (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक पिता ने अपने ही 6 साल के बेटे की दर्दनाक हत्या कर दी. ये घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक निजी होटल की है. आरोपी पिता ने होटल के कमरे में बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और फिर मौके से फरार हो गया.

होटल में ठहरे थे माता-पिता और बच्चा, रातोंरात हुआ खूनी खेल

जानकारी के अनुसार, यह परिवार बीते दिन ही होटल में रुका था. एक ही कमरे में पति, पत्नी और मासूम बेटा साथ रह रहे थे. लेकिन अगले दिन सुबह जब दरवाजा खुला तो सामने आई दिल दहला देने वाली तस्वीर. पिता ने बेटे को बुरी तरह पीटकर मार डाला था. बच्चे की मां ने शोर मचाया तो होटल प्रबंधन और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी पिता की तलाश तेज

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH भेज दिया. मृत बच्चे की मां भी पुलिस के साथ अस्पताल पहुंची है. पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि परिवार पटना क्यों आया था और पिता ने इतनी बड़ी दरिंदगी क्यों की. आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी जारी है.

पटना में हाल ही में हुए व्यापारियों और BJP नेता की हत्या के बाद एक मासूम की हत्या ने राजधानी में सनसनी फैला दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

Share This Article
Exit mobile version