Bihar Hospital Scandal: सुपरवाइजर ने महिला गार्ड को बुलाया कमरे में, शारीरिक संबंध का दबाव, विरोध पर हटाई गई ड्यूटी से

कटिहार सदर अस्पताल में महिला गार्ड ने सुपरवाइजर Naveen Kumar Singh पर लगाए यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप, नशे में कमरे में बुलाने का आरोप, FIR दर्ज

Bihar Hospital Female Guard Harassment Naveen Kumar Singh
Bihar Hospital Female Guard Harassment Naveen Kumar Singh (Source: BBN24/Google/Social Media)

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार सदर अस्पताल (Katihar Sadar Hospital) में कार्यरत महिला सुरक्षा गार्ड ने अपने सुपरवाइजर Naveen Kumar Singh पर यौन उत्पीड़न और मानसिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कटिहार महिला थाना में इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने पूरी घटना की जानकारी दी है।

पीड़िता का आरोप है कि 4 जून की रात जब वह नाइट ड्यूटी पर थी, तब सुपरवाइजर Naveen Kumar Singh, जो कि General Security Intelligent Services Pvt. Ltd. से जुड़ा है, ने उसे झांसा देकर अपने कमरे में बुलाया। महिला गार्ड के अनुसार, उस वक्त सुपरवाइजर शराब के नशे में था और उसने उसके ऊपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।

जब महिला गार्ड ने इसका विरोध किया, तो अगले ही दिन उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। पीड़िता का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उसने उत्पीड़न झेला हो। उसने यह भी बताया कि सुपरवाइजर Naveen Kumar Singh पिछले कई महीनों से उसे मानसिक रूप से परेशान करता रहा है और बार-बार नौकरी से निकालने की धमकी देता रहा।

वहीं, आरोपी सुपरवाइजर Naveen Kumar Singh ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि महिला गार्ड अकसर ड्यूटी से नदारद रहती थी और जब भी उसे टोका जाता, तो वह उलझ पड़ती थी। सुरक्षा एजेंसी ने फिलहाल महिला गार्ड को सस्पेंड कर दिया है और मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। महिला थाना की टीम सभी पक्षों से पूछताछ कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट के साथ अन्य साक्ष्यों को जुटाने में जुटी है। कटिहार जैसे शांत माने जाने वाले जिले में इस तरह का मामला सामने आना, प्रशासनिक तंत्र पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

Share This Article
Exit mobile version