आंध्र प्रदेश में दरिंदगी: साहूकार ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, पति ने लिया था ₹80,000 का कर्ज

चित्तूर जिले के नारायणपुरम गांव में महिला के साथ अमानवीय व्यवहार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

Fevicon Bbn24
Andhra Pradesh Moneylender Tortures Woman Chittoor
(Source: Google/Social Media Sites)

Andhra Pradesh के Chittoor जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कर्ज न चुका पाने की सजा एक महिला को इंसानियत खो बैठी भीड़ के सामने भुगतनी पड़ी।

यह घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कुप्पम मंडल के नारायणपुरम गांव में हुई। 25 वर्षीय श्रीशा नाम की महिला अपने बच्चे की परीक्षा का प्रमाणपत्र लेने गांव आई थी। लेकिन उसे वहां साहूकार मुनिकन्नप्पा ने देख लिया, जिससे उसके पति थिम्मारायप्पा ने तीन साल पहले ₹80,000 का कर्ज लिया था।

कर्ज नहीं चुकाया तो महिला को दी गई शर्मनाक सजा

स्थानीय जानकारी के अनुसार, श्रीशा के पति कर्ज चुकाने में असमर्थ थे और आर्थिक तंगी के कारण परिवार को गांव छोड़ना पड़ा था। जैसे ही श्रीशा गांव लौटी, मुनिकन्नप्पा ने उसे पेड़ से बांध दिया और ग्रामीणों के सामने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। साथ ही उसे गालियां भी दी गईं। यह पूरी घटना किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, पीड़िता का बयान दर्ज

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता श्रीशा का बयान दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुनिकन्नप्पा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

महिला आयोग और मानवाधिकार संगठनों ने जताई नाराजगी

घटना के बाद राज्य महिला आयोग और कई सामाजिक संगठनों ने इस बर्बरता पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़िता को न्याय दिलाया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर आक्रोश

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। Twitter और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस अमानवीयता के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं।

Share This Article