Aadhaar Update Process: मोबाइल, एड्रेस और नाम अपडेट करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

Aadhaar Card Update Name Address Mobile Online Process
Aadhaar Card Update Name Address Mobile Online Process (PC: BBN24/Social Media)

Aadhaar Card Update: अच्छी बात यह है कि अब आप इन सभी डिटेल्स को घर बैठे आसानी से अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ आधार ऐप या ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल करना होगा. नीचे जानिए पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

नाम कैसे बदलें? (Name Update Process)

  1. सबसे पहले Aadhaar ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें.
  2. लॉगिन के बाद Update Aadhaar Online विकल्प पर क्लिक करें.
  3. अब “Name Update” ऑप्शन चुनें.
  4. मांगी गई नई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  5. अंत में निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

मोबाइल नंबर कैसे बदलें? (Mobile Number Update)

  1. ऐप में लॉगिन कर Update Aadhaar Online पर जाएं.
  2. OTP या फेस वेरिफिकेशन के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करें.
  3. नया मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  4. जरूरी जानकारी भरने के बाद शुल्क का भुगतान करें.
  5. फॉर्म सबमिट कर दें.

पता कैसे बदलें? (Address Update Process)

  1. ऐप या पोर्टल में Update Address Online विकल्प चुनें.
  2. नया पता दर्ज करें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  3. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें.
  4. निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.

स्टेटस कैसे चेक करें?

आप ऐप या पोर्टल के जरिए अपने अपडेट रिक्वेस्ट का स्टेटस भी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपनी SRN (Service Request Number) की जरूरत होगी.

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • सभी जानकारी सही और दस्तावेजों के अनुसार ही भरें.
  • गलत जानकारी देने पर आपका रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकता है.
  • अपडेट के लिए छोटा सा शुल्क लिया जाता है.

अगर आपके आधार कार्ड में कोई भी जानकारी पुरानी या गलत है, तो उसे तुरंत अपडेट करना बेहतर होता है. इससे आपको भविष्य में किसी भी सरकारी या बैंकिंग काम में परेशानी नहीं होगी.

Share This Article
Exit mobile version