समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ऑटो चालक सोनू कुमार (30) की खून से लथपथ लाश उसके घर के कमरे से बरामद की गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही ट्यूशन टीचर से अवैध संबंध थे, और उसी के चलते यह हत्या की गई।
पत्नी और ट्यूटर के रिश्ते ने ली खौफनाक मोड़
परिवार वालों के मुताबिक, सोनू की पत्नी स्मिता झा का गांव के ही ट्यूटर हरिओम कुमार से अवैध संबंध था। बच्चों को पढ़ाने के बहाने घर में आने वाले हरिओम को एक दिन सोनू ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात को लेकर घर में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
गन्ने के खेत में मिले दुल्हन के कपड़े, ड्रोन से खोजी गई तो खुला सुहागरात का सबसे बड़ा राज!
हत्या की रात – क्या हुआ था उस रात?
घटना शुक्रवार रात की है। सोनू रोज़ की तरह ऑटो चला कर घर लौटा, लेकिन अगली सुबह जब परिवार वाले उठे तो देखा कि उसका शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा है। कमरे के एक कोने में उसकी पत्नी बैठी हुई थी और उसके गले पर गंभीर चोट के निशान थे।
पिता टुनटुन झा ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू स्मिता ने यह हत्या अन्य लोगों की मदद से की है।
क्या थी शादीशुदा जिंदगी की सच्चाई?
छह साल पहले हुई थी सोनू और स्मिता की शादी, लेकिन शुरू से ही रिश्ते में खटास थी। पंचायत के बाद दोनों को साथ रहने का एक और मौका मिला और उनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन ट्यूशन टीचर के आने से घर का माहौल फिर बिगड़ गया।
पुलिस जांच में जुटी, पत्नी हिरासत में
घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पत्नी स्मिता झा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक किसी और की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस अन्य संदिग्धों पर भी नजर बनाए हुए है।


