Vaishali Murder Mystery: डेढ़ महीने से लापता थी संजना भारती, जमीन में दफन मिला शव

एलएन कॉलेज से लापता हुई छात्रा Sanjana Bharti की हत्या कर शव दबा दिया गया, पुलिस-प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Vaishali Sanjana Bharti Murder Case Tejashwi Yadav Demand
Vaishali Sanjana Bharti Murder Case Tejashwi Yadav Demand (Source: BBN24/Google/Social Media)

Vaishali: बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। Sanjana Bharti नाम की कॉलेज छात्रा, जो 27 मई को LN College भगवानपुर से एडमिट कार्ड लेने गई थी, उसी दिन से लापता थी। परिवार ने महीनों तक थानों के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करना तो दूर, आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की। अब करीब डेढ़ महीने बाद उसका शव जमीन में दफन मिला है।

तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर मां से की बात, दी हर संभव मदद का भरोसा

घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने मृतका की मां से वीडियो कॉल पर बात की। मां ने रोते हुए उन्हें पूरी कहानी बताई और पुलिस की बेरुखी का भी जिक्र किया। तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं बल्कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत का भी है।

रिपोर्ट दर्ज करने में भी खेल, आरोपी की पत्नी की शिकायत पर पीड़ित परिवार पर दर्ज हुआ केस

मृतका की मां ने बताया कि जब उन्होंने थाने में रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की तो गोरौल थाना और भगवानपुर थाना दोनों ने केस लेने से इनकार कर दिया। उल्टा आरोपी की पत्नी ने शिकायत कर दी और पुलिस ने पीड़ित परिवार पर ही मारपीट का केस दर्ज कर दिया। जब थानों ने कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

दबाव के बाद पुलिस हरकत में आई, एसपी ने दोनों थानाध्यक्षों पर की कार्रवाई

एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर गोरौल थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है और भगवानपुर थानाध्यक्ष के निलंबन की सिफारिश की है। इसके साथ ही दोनों थानाध्यक्षों पर FIR दर्ज करने का भी आदेश दिया गया है।

तेजस्वी ने की CBI जांच की मांग, दोषियों को फांसी देने की मांग

तेजस्वी यादव ने इस हत्या कांड की CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि जब तक दोषियों को फांसी नहीं मिलती, तब तक न्याय अधूरा रहेगा। साथ ही उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें भी कड़ी सजा देने की मांग की।

Share This Article
Exit mobile version