दशहरा पर तेजस्वी यादव को ‘लंकापति’ बताया, BJP नेता ने छोड़ा सियासी बाण

पटना में दशहरा की धूम के बीच BJP नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को रावण से जोड़कर पोस्ट किया संदेश

Tejashwi Yadav Lankapati Bjp Neeraj Kumar Dussehra
Tejashwi Yadav Lankapati Bjp Neeraj Kumar Dussehra (PC: BBN24/Social Media)

बिहार समेत पूरे देश में दशहरा की धूम है। पटना और अन्य शहरों में रावण दहन के आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लेकिन इस त्योहारी माहौल में सियासत भी कम नहीं है।

बीजेपी नेता नीरज कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को रावण के रूप में दिखाया गया। तस्वीर के साथ नीरज कुमार ने लिखा,

“दशहरा का पर्व हमें सिखाता है कि अधर्म का अंत हमेशा धर्म की विजय से होता है। यह चित्र ठीक वैसा ही संदेश दे रहा है। रावण जैसे अहंकारी शक्तियों का पतन निश्चित है। राजद के ‘रावण’ को भाजपा का बाण लग चुका है। अब लंका में दीप जलाने का समय है। बिहार को आसुरी शक्तियों से मुक्त कर विकसित राज्य बनाने का समय है। जय श्री राम, जय भाजपा!”

नीरज कुमार ने इससे पहले भी 29 सितंबर को तेजस्वी यादव को रावण के रूप में दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था,

“रावण वध का समय आ रहा है। बिहार वासियों ने इस बार रावण और उसकी सेना को समाप्त करने का मन बना लिया है। पूरे बिहार को इस भावना के लिए बधाई।”

सियासी गलियारों में इस तस्वीर और बयान ने हलचल मचा दी है। दशहरा के पावन मौके पर तेजस्वी यादव और उनके राजनीतिक विरोधियों के बीच यह संदेश स्पष्ट करता है कि बिहार की राजनीति में अगली लड़ाई अब और भी तेज होने वाली है।

बिहार वासियों की नजरें अब रावण दहन और राजनीति की इस झलक पर टिकी

Share This Article
Exit mobile version