मधुबनी में टीचर-स्टूडेंट वीडियो कांड: 20 लाख की ब्लैकमेलिंग से खुला चौंकाने वाला सच

मधुबनी के जयनगर में वायरल वीडियो कांड ने मचाई सनसनी, FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Teacher Student Video Case Madhubani
Teacher Student Video Case Madhubani (Source: BBN24/Google/Social Media)

मधुबनी जिले के जयनगर शहर में टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़िता पूजा कुमारी के बयान पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पूजा ने बताया कि वह राकेश मैथेमेटिक्स कोचिंग सेंटर की छात्रा है और उसी दौरान यह घटना घटित हुई।

टीचर और मकान मालिक पर गंभीर आरोप

छात्रा ने आरोप लगाया कि कोचिंग संचालक राकेश कुमार लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था और कई बार छेड़छाड़ करता था। इसी बीच मकान मालिक कुलदीप सिंह और उसके दोस्त सोनू चौधरी ने उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि शिक्षक का वीडियो बनाओ, वरना जान से मार दिया जाएगा।

ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसी छात्रा

डरी हुई छात्रा ने शिक्षक राकेश के साथ वीडियो बनाने पर मजबूर होकर सहमति दी। लेकिन आरोप है कि मकान मालिक ने यह वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद छात्रा मानसिक और सामाजिक रूप से बुरी तरह टूट गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मामला दर्ज

पीड़िता ने न सिर्फ आरोपियों बल्कि वीडियो वायरल करने वाले यूट्यूब चैनल संचालकों और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी मामला दर्ज कराया है।

पुलिस जांच में जुटी, छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों की भी पहचान की जा रही है। मामले में शिक्षक राकेश कुमार यादव, मकान मालिक कुलदीप सिंह और उसका दोस्त सोनू चौधरी मुख्य आरोपी हैं।

Share This Article
Exit mobile version