सुशांत की मौत के 5 साल बाद भी न्याय का इंतजार, परिवार और फैंस आज भी बेचैन

पटना के बेटे ने बॉलीवुड में बनाई खास जगह, पर उसकी रहस्यमयी मौत आज भी कई सवाल छोड़ गई है।

Rohit Mehta Journalist
Sushant Singh Rajput 5 Years Tribute Justice Pending
(Source: Google/Social Media Sites)

आज से ठीक पांच साल पहले, हिंदी सिनेमा को एक ऐसा झटका लगा था, जिसकी गूंज आज भी महसूस की जाती है। Sushant Singh Rajput, पटना का होनहार बेटा, जिसने ‘MS Dhoni: The Untold Story’, ‘Kai Po Che!’ और ‘Chhichhore’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में खुद की एक अलग पहचान बनाई, 14 जून 2020 को मुंबई के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

उनकी मौत को पहले आत्महत्या बताया गया, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, इसमें ड्रग्स, बॉलीवुड माफिया, मानसिक स्वास्थ्य और राजनीतिक साजिश जैसे कई एंगल जुड़ते गए। आज 5 साल बाद भी फैंस और परिवार एक ही सवाल पूछ रहे हैं – आख़िर सच्चाई क्या है?

फैंस और परिवार ने दी श्रद्धांजलि

सुशांत की पुण्यतिथि पर देशभर में उनके फैंस सोशल मीडिया पर #JusticeForSSR और #SushantDay जैसे ट्रेंड चला रहे हैं। पटना में उनके घर के बाहर आज भी लोग मोमबत्तियाँ जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए लिखा, “भाई, तुम्हारी यादें आज भी दिल को चीर जाती हैं, हम इंसाफ के लिए अब भी खड़े हैं।”

जांच एजेंसियों पर उठे सवाल

CBI, ED और NCB ने इस केस की जांच की, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी नतीजा आज तक सामने नहीं आया। सवाल उठते रहे कि क्या बॉलीवुड के कुछ बड़े नामों को बचाया जा रहा है? क्या किसी ने सच्चाई दबा दी?

सुशांत ने बदला था छोटे शहर के एक्टर्स का नजरिया

सुशांत की कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों से आकर बड़े सपने देखता है। उन्होंने IIT की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग में करियर बनाया, टेलीविज़न से फिल्मों में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आज भी अधूरी है सुशांत की कहानी

फैंस का मानना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी, तब तक सुशांत की आत्मा को शांति नहीं मिल सकती। आज उनकी पांचवीं बरसी पर सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि न्याय की मांग और तेज़ हो गई है।

BBN24 की तरफ से सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि

Share This Article