बिहार की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। जेडीयू (JDU) के वरिष्ठ नेता श्याम रजक की पत्नी अलका रजक का निधन हो गया है। वह पटना के पीएमसीएच (PMCH) में भर्ती थीं, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
श्याम रजक ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
श्याम रजक ने अपनी पत्नी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (Twitter) पर साझा की। उन्होंने लिखा –
“मेरी धर्मपत्नी श्रीमती अलका रजक जी का आज पीएमसीएच, पटना में दुखद निधन हो गया। थोड़ी देर में पार्थिव शरीर आरा गार्डेन रेसिडेंसी, जगदेव पथ, पटना स्थित आवास के लिए प्रस्थान करेगा। अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी शीघ्र ही प्रदान की जाएगी।”
नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर
अलका रजक के निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। कई बड़े नेताओं और समर्थकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। माना जा रहा है कि आज देर शाम तक पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर लाया जाएगा।


