पूर्णिया में रेडलाइट एरिया पर पुलिस की बड़ी रेड, नाबालिगों संग 14 गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने हरदा बाजार के चकलाघर में दबिश दी, 3 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

Purnia Redlight Area Minor Girls Rescue Police Raid 14 Arrested
Purnia Redlight Area Minor Girls Rescue Police Raid 14 Arrested (Source: BBN24/Google/Social Media)

पूर्णिया जिले के हरदा बाजार में चल रहे रेडलाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाए जाने का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में पुलिस ने पटना, मुजफ्फरपुर और हरदा बाजार से तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। इस कार्रवाई में 5 महिला दलाल समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एनजीओ की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि ‘नया सवेरा’ एनजीओ के कमल क्षेत्री को गुप्त सूचना मिली थी कि हरदा बाजार चौक स्थित चकलाघर में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया।

गिरफ्तार महिला दलालों में मुन्नी खातून, समीरा खातून, शाहिदा खातून, काजल खातून और वर्षा खातून शामिल हैं।

आरोपियों की पहचान और बरामदगी

पुलिस ने इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान भी की है, जिनमें मधेपुरा के मो. शमीम अहमद, कटिहार के नजरूल हक, शिवम कुमार, सुनील कुमार, मो. महबूब, हरदा बाजार के रवि आलम, शंभू आलम, संजय साह और कटिहार पोठिया थाना क्षेत्र के मनीष कुमार शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चकलाघर से 12 पैकेट कंडोम, 6 मोबाइल फोन और ₹6,200 नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Exit mobile version