पटना में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों ने ली राहत की सांस

गर्मी और उमस से परेशान पटनावासियों को बारिश ने दी राहत, सड़कों पर फैली ठंडक और फिजाओं में घुली ताजगी

Fevicon Bbn24
Weather Alert
(Image Source: Social Media Sites)

पटना: Patna शहर में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। आसमान में बादलों की घनघोर गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी।

लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और चिपचिपी गर्मी से वे बेहद परेशान थे, लेकिन आज की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है।

मौसम विभाग ने दी आगे भी बारिश की संभावना

India Meteorological Department (IMD) ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटे तक Patna और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है जिससे लोगों को और राहत मिलेगी।

Share This Article