पटना मेयर सीता साहू के बेटे ने रची बड़ी साजिश? फरार शिशिर पर पुलिस का शिकंजा, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

पटना पुलिस ने मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर पर कसा शिकंजा, बिहार छोड़कर भागने की खबर, आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Patna Mayor Son Shishir Fugitive Arms License Cancel
Patna Mayor Son Shishir Fugitive Arms License Cancel (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना की मेयर सीता साहू का बेटा शिशिर बिहार छोड़कर फरार हो चुका है। हाल ही में पटना पुलिस ने मेयर के घर पर दबिश दी थी, लेकिन वहां शिशिर नहीं मिला। इस दौरान मेयर के घर के बाहर पुलिस और समर्थकों के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली थी। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची, मेयर के समर्थक विरोध में इकट्ठा हो गए। अब खबर है कि शिशिर ने राज्य की सीमाएं पार कर दी हैं और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का बड़ा बयान, आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने स्पष्ट किया कि मेयर पुत्र शिशिर और उसके बॉडीगार्ड के पास जो हथियार हैं, उनके सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोनों के आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस ने यह भी संकेत दिए हैं कि फरारी में सहयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

शिशिर की फरारी से बढ़ी मेयर सीता साहू की मुश्किलें

शिशिर के फरार होने के बाद मेयर सीता साहू की परेशानियां और भी बढ़ गई हैं। पुलिस का मानना है कि शिशिर की गिरफ्तारी सिर्फ समय की बात है। इसके साथ ही शिशिर के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने की संभावना भी जताई जा रही है। अब देखना यह है कि पुलिस की अगली रणनीति क्या होगी और शिशिर को कब तक पकड़ा जा सकेगा।

Share This Article
Exit mobile version