बिहार चुनाव से पहले पटना–दिल्ली रूट पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर

चुनावी मौसम में रेलवे का बड़ा तोहफ़ा, 11.5 घंटे में दिल्ली पहुँचाएगी हाई-टेक ट्रेन

Patna Delhi Vande Bharat Sleeper Train
Patna Delhi Vande Bharat Sleeper Train (PC: BBN24/Social Media)

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार यात्रियों को एक बड़ा तोहफ़ा देने जा रही है। भारतीय रेलवे सितंबर के आख़िर तक पटना–दिल्ली मार्ग पर देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train शुरू करने की तैयारी में है। यह प्रीमियम ट्रेन न सिर्फ़ तेज़ होगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षा और आराम की नई सुविधाएँ भी देगी।

रातभर का सफर, सुबह दिल्ली

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन रात 8 बजे पटना से खुलेगी और अगली सुबह 7:30 बजे दिल्ली पहुँचेगी। रास्ते में इसका ठहराव बक्सर, आरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) और कानपुर में होगा।

सिर्फ़ 11.5 घंटे का सफर तय करके यह ट्रेन पटना और दिल्ली के बीच अब तक की सबसे तेज़ सेवा साबित होगी। मौजूदा Dibrugarh Rajdhani को यह एक घंटे से पीछे छोड़ देगी, जो अभी 12.5 घंटे में यह दूरी तय करता है। वहीं अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को 14 से 20 घंटे तक लगते हैं।

हाई-टेक सुविधाएँ और सुरक्षा

Vande Bharat Sleeper ट्रेन का किराया Rajdhani और Duronto जैसी प्रीमियम सेवाओं से थोड़ा अधिक होगा, लेकिन सुविधाओं के मामले में यह उनसे कहीं बेहतर होगी। इसमें मिलेंगी ये हाई-टेक सुविधाएँ:

  • कवच (Kavach) एंटी-कोलिजन सिस्टम
  • क्रैश-प्रूफ कोचेस
  • सीसीटीवी कैमरे
  • बायो-वैक्यूम टॉयलेट
  • यूएसबी चार्जिंग पॉइंट्स
  • पर्सनल रीडिंग लाइट्स

चुनावी सीज़न का मास्टरस्ट्रोक

चूँकि यह सेवा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की जा रही है, राजनीतिक हलकों में इसे बड़ा चुनावी मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। माना जा रहा है कि ट्रेन के सीमित ठहराव इसे राजधानी और बिहार के बीच सबसे भरोसेमंद और हाई-स्पीड विकल्प बनाएंगे।

Share This Article
Exit mobile version