पटना में रफ्तार का कहर: स्कूटी सवार महिला-बच्ची को कार ने रौंदा, हालत गंभीर

पूर्वी अशोक नगर चौराहे पर दर्दनाक हादसा, महिला अस्पताल में भर्ती, कार चालक फरार

Patna Car Accident Scooty Woman Child Seriously Injured
Patna Car Accident Scooty Woman Child Seriously Injured (PC: BBN24/Social Media)

राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को कंकड़बाग के पूर्वी अशोक नगर चौराहे पर एक कार ने स्कूटी सवार महिला और उसकी बच्ची को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

महिला कार के पहियों में फंसी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में महिला कार के पहियों में फंस गई थी। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कार को उठाया और महिला को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्ची और महिला का घर RMS कॉलोनी

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला और बच्ची पटना की आरएमएस कॉलोनी की रहने वाली बताई जा रही हैं। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि बच्ची को भी चोटें आई हैं।

कार चालक मौके से फरार

हादसे के बाद कार चालक और उसके साथ मौजूद युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Share This Article
Exit mobile version