मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत मुज़फ्फरपुर में जल्द शुरू होगा वर्किंग वूमेन हॉस्टल

कमाई वाली महिलाओं को अब मिलेगा सुरक्षित और सस्ता आशियाना, 3,000 रुपये में रहना-खाना शामिल

Muzaffarpur Women Hostel Under Nari Shakti Yojana
(Image Source: Social Media Sites)

मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत बिहार सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक और पहल करने जा रही है। मुज़फ्फरपुर के मिथनपुरा स्थित वैदेही कॉम्प्लेक्स में वर्किंग वूमेन के लिए एक अत्याधुनिक हॉस्टल तैयार है, जो आने वाले एक से डेढ़ महीने में शुरू कर दिया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत, कामकाजी महिलाओं को कम खर्च में सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराया जाएगा।

महिलाओं के लिए सस्ता और सुरक्षित आवास

जिला परियोजना प्रबंधक तम्सिल आबिदा ने जानकारी दी कि निर्माण एजेंसी 15 जून तक भवन को विभाग को सौंप देगी। इसके तुरंत बाद आवासीय व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। बुधवार को एक सफाईकर्मी की नियुक्ति की जा चुकी है ताकि सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।

इस हॉस्टल में उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी मासिक आय ₹40,000 या उससे कम है। रहने और खाने की पूरी सुविधा केवल ₹3,000 प्रति माह में दी जाएगी, जो राज्य सरकार की एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा हॉस्टल

वर्किंग वूमेन हॉस्टल में महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी:

  • प्राइवेट रूम के साथ अटैच टॉयलेट और बाथरूम
  • मनोरंजन कक्ष और गेस्ट रूम
  • स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल रूम
  • 24 घंटे बिजली और पानी की व्यवस्था
  • पार्किंग और सुरक्षा गार्ड की सुविधा

तम्सिल आबिदा ने बताया कि यह योजना उन महिलाओं के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी, जो शहर में नौकरी, व्यवसाय या पढ़ाई के सिलसिले में रह रही हैं। यह पहल महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षित वातावरण देगी, बल्कि आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करेगी।

Share This Article
Exit mobile version