3 लाख फॉलोवर्स वाली मशहूर मगही सिंगर गिरफ्तार, पर्दे के पीछे निकली साइबर ठग!

सस्ते लोन का लालच देकर देशभर में फैलाई ठगी की जाल, पुलिस ने नवादा से दबोचा

Magahi Singer Mamta Arrested Cyber Fraud Nawada
Magahi Singer Mamta Arrested Cyber Fraud Nawada (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • मगही गायिका ममता कुमारी साइबर फ्रॉड में गिरफ्तार
  • यूट्यूब पर थे 3 लाख से अधिक फॉलोवर
  • सस्ते लोन के नाम पर देशभर में लाखों की ठगी

नवादा: मगही संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकीं Mamta Kumari को नवादा पुलिस ने साइबर ठगी के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। Mamta, जिनके YouTube चैनल पर 3 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, पर आरोप है कि वह low-interest loans का झांसा देकर देश के अलग-अलग राज्यों में ऑनलाइन फ्रॉड कर रही थीं।

पुलिस की एसआईटी टीम ने तकनीकी निगरानी और मानवीय इंटेलिजेंस के ज़रिए यह कार्रवाई की। पहली बार नवादा जिले में किसी महिला को इस तरह के साइबर क्राइम केस में पकड़ा गया है।

चोट, दबाव और रिकॉर्ड ब्रेकर! मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत ने रच डाला इतिहास

कैसे चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल?

ममता कुमारी, जो डुमरावां, पकरीबरावां थाना क्षेत्र की निवासी हैं, “Music Official” और “Shivangi Films” नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थीं। पुलिस के अनुसार वह एक नामी फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोगों को online loan दिलाने का झांसा देती थीं।

ग्राहकों से आधार, पैन कार्ड, फोटो और बैंक डिटेल लेकर उन्हें नकली Loan Approval Letter भेजा जाता। फिर उनसे processing fee और अन्य चार्जेस के नाम पर लाखों रुपये ठगे जाते थे।

बरामद हुए सबूत: मोबाइल, पासबुक और डाटा लीक

एसआईटी टीम ने आरोपी के पास से 2 स्मार्टफोन, 1 बैंक पासबुक, आधार कार्ड और एक रजिस्टर जब्त किया, जिसमें customer data रिकॉर्ड थे। इसी के आधार पर पुलिस ने साइबर ठगी के और भी पीड़ितों की पहचान शुरू कर दी है।

ममता के नंबर पर पहले से ही National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) पर शिकायत दर्ज थी।

गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार

पूछताछ के दौरान ममता ने एक अन्य आरोपी का नाम लिया है, जो इस पूरे फ्रॉड रैकेट का mastermind बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। Senior Cyber DSP ने बताया कि ममता के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और जल्द ही पीड़ितों की सूची तैयार कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

Share This Article
Exit mobile version