SDPO Jyoti Kumari पर गिरी गाज! अनुशासनहीनता का आरोप, 15 दिन में देना होगा जवाब

दरभंगा की महिला SDPO Jyoti Kumari पर दो केस की जांच में लापरवाही का आरोप, गृह विभाग ने की विभागीय कार्रवाई की शुरुआत

Jyoti Kumari Sdpo Disciplinary Action Bihar Police
Jyoti Kumari Sdpo Disciplinary Action Bihar Police (Source: BBN24/Google/Social Media)

दरभंगा जिले के कमतौल अनुमंडल की एसडीपीओ (SDPO) Jyoti Kumari अब जांच के घेरे में हैं। बिहार गृह विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया है। साथ ही पुलिस सेवा नियमावली के तहत नियम 17(3)(4) के अंतर्गत औपचारिक जांच शुरू करने की तैयारी की गई है।

केवटी थाना क्षेत्र के दो केस बने वजह

Jyoti Kumari पर केवटी थाना क्षेत्र के दो मामलों—कांड संख्या 150/24 और 151/24—की जांच में लापरवाही और अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए हैं। इन मामलों की निष्पक्ष जांच न करने पर सवाल उठे और इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने रिपोर्ट सौंपी।

इस बार सावन शिवरात्रि पर छुपा है रहस्य! रात के इस खास समय पर करें पूजा, मिलेगा महादेव का गुप्त आशीर्वाद

IG मुख्यालय की रिपोर्ट बनी आधार

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में Jyoti Kumari को अनुशासनहीन और मनमाने व्यवहार का दोषी माना गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्होंने सरकारी सेवक आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन किया है।

15 दिन में देनी होगी सफाई

अब गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि Jyoti Kumari को अपनी सफाई देने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। इस अवधि के भीतर उन्हें लिखित रूप में अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

Share This Article
Exit mobile version