Father’s Day पर लालू यादव का देसी अंदाज़: नाती-नातिनों को बांटा सत्तू, लगी लंबी लाइन

चॉकलेट या आइसक्रीम नहीं, सत्तू के लिए बच्चों की लगी कतार! फादर्स डे पर लालू प्रसाद यादव ने नाती-नातिनों संग बिताया खास समय, वीडियो वायरल

Fevicon Bbn24
Father Day 2025 Lalu Yadav Sattu Distribution Video
(Source: Google/Social Media Sites)

पटना: Father’s Day 2025 पर जहां लोग महंगे गिफ्ट और सोशल मीडिया पोस्ट से दिन को सेलिब्रेट कर रहे थे, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इस दिन को देसी अंदाज़ में खास बना दिया। लालू अपने नाती-नातिनों के बीच सत्तू बांटते नजर आए। उनकी बेटी Rohini Acharya ने ट्विटर (X) पर जो वीडियो साझा किया है, उसने फादर्स डे को एक अलग ही रंग दे दिया।

नाना लालू का देसी टच, बच्चों को पसंद आया सत्तू

सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी आचार्या इन दिनों अपने बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियाँ पटना में मना रही हैं। फादर्स डे के मौके पर उन्होंने अपने पिता लालू यादव के साथ बच्चों की दो प्यारी वीडियो पोस्ट कीं।

एक वीडियो में जहां बच्चे अपने नाना लालू यादव के हाथ-पैर दबा रहे हैं, वहीं दूसरी क्लिप में लालू खुद बच्चों को सत्तू खिलाते दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह रही कि बच्चे न तो चॉकलेट और न ही आइसक्रीम के लिए लाइन में लगे थे, बल्कि वो कतार में खड़े होकर सत्तू लेने के लिए उत्साहित थे।

राबड़ी देवी भी रही मौजूद, बच्चों को लगवाया लाइन में

वीडियो में एक और खास बात देखने को मिली — राबड़ी देवी, जो बच्चों को खुद लाइन में लगवाते हुए नजर आईं। यह पूरा नजारा न केवल मजेदार था, बल्कि एक मजबूत पारिवारिक बंधन की झलक भी दे रहा था।

रोहिणी का ट्वीट भावुक कर गया

रोहिणी ने वीडियो शेयर करते हुए बेहद भावुक पंक्तियाँ भी लिखीं:

“हम नन्हे – मुन्हों के सबसे अच्छे सच्चे दोस्त हमारे नाना,
उनके राजदुलारे हैं हम, सबसे प्यारे , सबसे न्यारे हमारे नाना
खूब कहानियाँ सुनाते नाना, सबसे अनूठे हमारे नाना
हम सबों का ख्याल रखते हमारे नाना
दिल से बिल्कुल ही हम जैसे हमारे नाना
आप जिएं हजारों साल नाना”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। लोग लालू यादव के इस सरल और स्नेहभरे रूप को देखकर उनके व्यक्तित्व की एक नई झलक देख पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “ऐसे नेता अब कहां मिलते हैं, जो बच्चों के साथ इतना घुल-मिल जाएं।”

Share This Article