बिहार के स्कूल में गुरुजी का कहर! झाड़ू न लगाने पर छात्र का पैर बेरहमी से तोड़ा

बिहारशरीफ में शिक्षक की पिटाई से 5वीं कक्षा के छात्र का पैर टूटा, मामला SC-ST थाने में दर्ज

Bihar School Student Beaten By Teacher For Not Sweeping
Bihar School Student Beaten By Teacher For Not Sweeping (PC: BBN24/Social Media)

बिहारशरीफ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोरारपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक ने 5वीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि झाड़ू न लगाने की सजा इतनी खौफनाक थी कि छात्र का पैर ही टूट गया।

परिजनों का आरोप और FIR

घटना शुक्रवार की है। पीड़ित सूरज कुमार, ब्रह्मस्थान निवासी प्रकाश कुमार रविदास का बेटा है। पिता का कहना है कि शिक्षक ने तीन छात्रों को स्कूल की सफाई करने का आदेश दिया था। बच्चों ने क्लासरूम में झाड़ू लगा दिया, लेकिन बरामदे की सफाई नहीं की। इसी बात से नाराज शिक्षक ने तीनों को पीट डाला।

छात्र का पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती

पिटाई से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके बाएं पैर की हड्डी टूट गई। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने SC-ST थाने में आवेदन देकर FIR दर्ज कराई है।

गुस्साए लोग पहुंचे स्कूल

बुधवार को पीड़ित परिवार और कई ग्रामीण स्कूल पहुंचे और आरोपित शिक्षक को बुलाने की मांग करने लगे। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Exit mobile version