Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. Nitish Kumar ने आज जदयू विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है, जो पटना स्थित 1 अणे मार्ग (सीएम आवास) पर आयोजित हो रही है. इस बैठक को नई सरकार के गठन के बाद काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
बैठक में शामिल होने के लिए Vijay Kumar Chaudhary और Anant Singh समेत कई विधायक पहुंच चुके हैं. यह बैठक पहले 14 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन किसी कारणवश स्थगित कर दी गई थी. अब इसे दोबारा आयोजित किया जा रहा है.
विधायक दल के नए नेता का होगा चयन
इस बैठक का मुख्य एजेंडा जदयू विधायक दल के नए नेता का चयन करना है. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और राज्यसभा जाने के बाद यह पद खाली हो गया था. ऐसे में आज की बैठक में नए नेता के नाम पर मुहर लग सकती है.

विजय चौधरी की दावेदारी सबसे मजबूत
सूत्रों के अनुसार, Vijay Kumar Chaudhary का नाम सबसे आगे चल रहा है. वर्तमान सरकार में उन्हें जदयू की ओर से अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. हालांकि, Bijendra Prasad Yadav भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन उनकी संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है.
पोस्टरों से मिला सियासी संदेश
बैठक से पहले पटना की सड़कों पर लगे पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. इन पोस्टरों में “Next CM of Bihar” और “नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत जी ही अब करेंगे पूरा” जैसे नारे लिखे गए हैं. इससे Nishant Kumar की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता की चर्चा तेज हो गई है.
निशांत कुमार की बढ़ी सक्रियता
हाल ही में निशांत कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय में पूर्णिया और भागलपुर प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई. जदयू प्रदेश अध्यक्ष Umesh Kushwaha ने भी उनकी सक्रियता को सकारात्मक बताया है और इसे संगठन के लिए नई ऊर्जा का संकेत माना है.
यह बैठक जदयू के भविष्य और बिहार की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.


