पटना में भड़के Bihar Police Chowkidar-Dafadar, नीतीश आवास मार्च को पुलिस ने रोका

सरकारी नौकरी की मांग पर पटना की सड़कों पर उतरे चौकीदार-दफादार, पुलिस बैरिकेड पर भिड़ंत

Bihar Police Chowkidar Dafadar Protest Patna Job Demand
Bihar Police Chowkidar Dafadar Protest Patna Job Demand (PC: BBN24/Social Media)

पटना में मंगलवार को Bihar Police के चौकीदार और दफादारों ने सरकारी नौकरी (Government Job) की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें डाकबंगला चौराहा (Dakbunglow Crossing) पर बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

नौकरी की मांग को लेकर सड़क पर चौकीदार-दफादार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं कि मृत चौकीदार और दफादारों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। उनका कहना था,

“हमारा काम जोखिम भरा होता है, हम अक्सर पुलिस को अहम सूचनाएं देते हैं। ऐसे में हमारी मृत्यु के बाद परिवार बेसहारा नहीं रहना चाहिए।”

पुलिस-प्रदर्शनकारी आमने-सामने

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए। डाकबंगला चौराहे पर तनावपूर्ण हालात बने, लेकिन बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया और यातायात भी सामान्य कर दिया गया।

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती, वे आंदोलन जारी रखेंगे। उनका आरोप है कि सरकार लगातार उनकी अपील को नजरअंदाज कर रही है।

Share This Article
Exit mobile version