बिहार: चेहल्लुम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा, वीडियो वायरल पर हड़कंप

मुगेर में चेहल्लुम जुलूस के दौरान युवक ने थाम लिया फिलिस्तीन का झंडा, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Munger Chehallum Palestine Flag Viral Video
Bihar Munger Chehallum Palestine Flag Viral Video (Source: BBN24/Google/Social Media)

बिहार के मुंगेर में चेहल्लुम जुलूस के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। शुक्रवार देर रात निकाले गए अखाड़ा जुलूस में एक युवक भीड़ के बीच फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए दिखाई दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई।

पुलिस जांच शुरू, पहचान की कोशिश

सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने पुष्टि की है कि जुलूस के दौरान विदेशी झंडा लहराने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज की मदद से युवक की पहचान की जा रही है। हालांकि अब तक किसी ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है।

पुलिस मौजूद थी, फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं?

घटना मुर्गियाचक से गांधी चौक तक के रास्ते पर हुई। चश्मदीदों के अनुसार, ताजिया जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने भीड़ के बीच फिलिस्तीन का झंडा लहराया। विडंबना यह रही कि मौके पर 100 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी मौजूद थे, लेकिन न तो झंडा जब्त किया गया और न ही युवक को हिरासत में लिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Share This Article
Exit mobile version