बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला! DPO अनिल कुमार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, देखें पूरी डिटेल

नालंदा जिले में शिक्षा विभाग के DPO अनिल कुमार को विशेष निगरानी इकाई ने कॉलेज कमेटी गठन के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा, मामला हिलसा का है।

Rohit Mehta Journalist
Bihar Dpo Anil Kumar Arrested Bribe Case Hilsa Nalanda
Bihar Dpo Anil Kumar Arrested Bribe Case Hilsa Nalanda (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • DPO अनिल कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया
  • कॉलेज कमेटी गठन के नाम पर मांगी थी घूस
  • विशेष निगरानी इकाई ने हिलसा से की गिरफ्तारी, जांच जारी

बिहार में भ्रष्टाचार पर निगरानी विभाग ने एक और कड़ा प्रहार किया है। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल में की गई है।

घूस लेते पकड़े गए DPO अनिल कुमार

सूत्रों के अनुसार, अनिल कुमार, जो नालंदा जिले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) के पद पर तैनात थे, उन्होंने महथ विद्यायनन्द इंटर कॉलेज की जांच कमेटी के गठन के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही विशेष निगरानी इकाई ने जाल बिछाया और उन्हें घूस की तय राशि लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

हिलसा से गिरफ्तारी के बाद पटना लाया गया

घटना के तुरंत बाद निगरानी विभाग की टीम ने हिलसा में छापेमारी की और DPO अनिल कुमार को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को कड़ी सुरक्षा में पटना लाया जा रहा है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई होगी।

भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसती निगरानी टीम

बिहार में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद विजिलेंस ब्यूरो पूरी तरह सक्रिय हो गई है। अनिल कुमार की गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि अब घूसखोर अधिकारियों पर सख्ती की जाएगी।

Share This Article