भागलपुर में बर्थडे पार्टी की आड़ में न्यूड डांस और सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस सन्न

भागलपुर पुलिस ने रविवार रात छापा मारकर न्यूड डांस और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

Bihar Birthday Party Nude Dance Sex Racket Exposed
Bihar Birthday Party Nude Dance Sex Racket Exposed (PC: BBN24/Social Media)

भागलपुर शहर के वास्तु विहार कॉलोनी में रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर न्यूड डांस और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में दो युवतियों और दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि छह युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

झारखंड से लाई गई थीं लड़कियां

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ी गई लड़कियों को झारखंड से बुलाया गया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि भागलपुर निवासी दीपक नामक युवक ने उन्हें केवल डांस के लिए बुलाया था। लेकिन पार्टी में शराब और अश्लील डांस के बीच युवकों ने जबरन ‘सर्विस’ की मांग शुरू कर दी।

पुलिस को चौंकाने वाला नजारा

सूत्रों के मुताबिक, जोरदार म्यूजिक और शोरगुल की सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलते ही पुलिस हैरान रह गई। फ्लैट के अंदर लड़कियां न्यूड डांस कर रही थीं और युवक शराब और अन्य नशे का मजा ले रहे थे। कमरे से शराब की बोतलें, कंडोम और दवाइयों के रैपर बरामद हुए।

आरोपी और पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तार युवक सुशांत ने दावा किया कि उसे सिर्फ जन्मदिन पार्टी की जानकारी थी, लड़कियों की नहीं। वहीं, मुख्य आरोपी दीपक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि यह रैकेट कई बड़े चेहरों से जुड़ा हो सकता है।

DSP ने दिए जांच के निर्देश

डीएसपी नवनीत कुमार ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल, पुलिस फरार युवकों और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share This Article
Exit mobile version