बिहार में 100 करोड़ का सबसे बड़ा बैंक घोटाला! गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड, EOU ने किया खुलासा

LIC पॉलिसी और फर्जी लोन खाते खोलकर रची थी साजिश, पटना और हाजीपुर के बैंक से उड़ाए करोड़ों

Rohit Mehta Journalist
Bihar 100 Crore Bank Scam Mastermind Arrested
Bihar 100 Crore Bank Scam Mastermind Arrested (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना: बिहार में 100 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक घोटाला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा (EOU) ने पटना के पीरबहोर स्थित Awami Cooperative Bank और Vaishali Sahkari Vikas Cooperative Bank Hajipur के पूर्व शाखा प्रबंधक Syed Shahnawaz Wazi को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने बैंककर्मियों, LIC अधिकारियों, एजेंटों और दलालों के साथ मिलकर फर्जी बीमा पॉलिसी और नकली लोन अकाउंट्स खोलकर यह घोटाला किया।

पटना और हाजीपुर में दर्ज हैं कई केस

EOU की जांच में सामने आया कि यह घोटाला सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा था। Peerbahor (Patna) थाना में Case Number-229/21 और हाजीपुर नगर थाना में Case Number-629/23, 785/23 और 933/23 दर्ज किए गए थे। इस पूरे मामले की जांच वर्ष 2024 में आर्थिक अपराध इकाई ने अपने हाथ में ली थी।

101 करोड़ से अधिक की ठगी

Syed Shahnawaz Wazi पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी LIC Policies तैयार करवाकर और जाली लोन खाता खोलकर कुल 101 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की। इस काम में उन्होंने बैंक के अन्य कर्मियों, बीमा अधिकारियों, एजेंटों और स्थानीय दलालों की भी मदद ली थी।

हनुमान चालीसा का 234 भाषाओं में अनुवाद! बिहार की आराध्या सिंह का कमाल, जानिए कैसे रचा इतिहास

चुनाव आयोग ने भी जारी किया अलर्ट

इसी बीच Election Commission ने बिहार में 51 लाख से ज्यादा फर्जी वोटरों के नाम हटाने का निर्देश दिया है। इससे राज्य में फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के मामलों पर सतर्कता और बढ़ गई है।

Share This Article