औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: NH-19 पर ट्रक में फंसा ड्राइवर घंटों करता रहा जिंदगी की भीख

जोगिया मोड़ के पास दो ट्रकों की टक्कर से मचा हड़कंप, गैस पाइप लदे ट्रक का ड्राइवर सीट और स्टेरिंग के बीच हुआ बुरी तरह फंसा, ग्रामीणों और NHAI की मदद से हुआ रेस्क्यू

Fevicon Bbn24
Aurangabad Truck Accident Jogia Turn Nh19 Driver Rescue
(Image Source: Social Media Sites)

हादसा NH-19 पर: औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर जोगिया मोड़ के नजदीक रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक ने पीछे से खड़े दूसरे ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे पीछे वाले ट्रक का चालक सीट और स्टेरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। दर्द और असहायता में वह घंटों तक जिंदगी की भीख मांगता रहा।

घंटों जिंदगी और मौत से जूझता रहा चालक

दीनानाथ मैआर (Dinanaath Mayar) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बारुण थाना क्षेत्र में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य ट्रक चालकों ने बताया कि एक ट्रक रुककर खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक के पास खुद को निकालने का कोई रास्ता नहीं बचा।

NHAI और ग्रामीणों ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सहायता के लिए NHAI (National Highway Authority of India) को सूचना दी। NHAI की टीम मौके पर पहुंची और विशेष उपकरणों की मदद से ट्रक का बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अभी नहीं हो पाई ट्रक और चालक की पहचान

फिलहाल, टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि ट्रक का नंबर उत्तर प्रदेश का है और उस पर भारी मात्रा में गैस पाइप लदी हुई थी। ट्रक मालिक से संपर्क किया गया है, लेकिन उन्होंने भी चालक की पहचान नहीं बताई है। हालांकि, उन्होंने अस्पताल पहुंचने और चालक के इलाज की जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया है।

Share This Article