बाथरूम से वायरल हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh की तस्वीरें, फैन्स बोले- ‘शादी कर लो नहीं तो…’

Savitri Mehta
Akshara Singhs Bathroom Pics
Akshara Singhs Bathroom Pics (PC: BBN24/Social Media)

Akshara Singh Bathroom Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने अपनी कुछ खास तस्वीरें सीधे बाथरूम से पोस्ट की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर उनके फैन्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बाथटब में अक्षरा का ग्लैमरस लुक

हाल ही में अक्षरा सिंह ने बाथटब में बैठकर कई ग्लैमरस तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनकी दिलकश अदाओं ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। तस्वीरों में अक्षरा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं, और उनका कातिलाना अंदाज उनके फैन्स को घायल कर रहा है।

अक्षरा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मुझे बस इतना करना है कि मैं, मैं, मैं।” इस कैप्शन के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, जिसमें लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैन्स उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मानते हैं और कहते हैं कि वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।

फैन्स के मजेदार कमेंट्स

तस्वीरों पर फैन्स के कमेंट्स भी बेहद दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, “भोजपुरी की शेरनी… अक्षरा सिंह।” वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, “सबसे ब्यूटीफुल एक्ट्रेस हो आप।” एक मजेदार कमेंट में एक फैन ने लिखा, “तोहू अब शादी कर ला नहीं त बाद में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के तरह अकेले खेला करबू।”

कुछ अन्य फैन्स ने अक्षरा की तस्वीरों को सुपरहिट बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “नहा लो अकेले अकेले।” एक यूजर ने लिखा, “बिना मेकअप के फोटो मत डालना नहीं तो पब्लिक डर जाएगी।” इस तरह के दिलचस्प और मजेदार कमेंट्स ने सोशल मीडिया पर माहौल हल्का कर दिया है।

पवन सिंह के साथ विवादों में अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह का नाम काफी समय तक भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ जुड़ा था। दोनों के रिश्ते की खबरें सुर्खियों में थीं, लेकिन उनका ब्रेकअप काफी बुरी तरह हुआ। इसके बाद से दोनों को एक साथ कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया। दोनों के बीच विवाद भी लंबे समय से चला आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाए, जिससे यह मामला फिर से चर्चा में आ गया।

अक्षरा सिंह की ये वायरल तस्वीरें और उनके निजी जीवन के विवाद अक्सर उनके फैन्स के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। फैन्स इन तस्वीरों को देखकर उनके ग्लैमरस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सवाल उठाते हैं।

Share This Article