Viral Dance Video: आदमी ने कमरे में बंद होकर पत्नी के कपड़े पहनकर किया अश्लील डांस…

Savitri Mehta

Instagram Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। आजकल हर किसी को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है। भले ही लोग स्टेज पर परफॉर्म ना कर पाएं, लेकिन अपने डांस के शौक को पूरा करने के लिए कई लोग इंस्टाग्राम पर रील बनाते हैं।

कभी कोई शानदार डांस कर लोगों को प्रेरित करता है, तो कभी कोई अजीबोगरीब डांस कर यूजर्स को हंसा देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी पत्नी के कपड़े पहनकर ऐसा डांस कर रहा है कि हर कोई उसे देखकर हैरान हो रहा है।

आदमी ने भोजपुरी गाने पर किया अश्लील डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आदमी ने पत्नी का घाघरा चोली पहन रखा है और चुनरी ओढ़कर खेसारी लाल यादव के पॉपुलर गाने “मन करे सिलवट” पर जबरदस्त डांस कर रहा है। कभी वह चुनरी से स्टेप्स करता दिखता है, तो कभी अपने एक्सप्रेशन से वीडियो में जान डालने की कोशिश करता है। वीडियो में उसके कमर मटकाने के स्टेप्स देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

वीडियो पर लोग कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की ओर से खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही है, तो वहीं कुछ दूसरे यूजर्स ने वीडियो को डिलीट करने की मांग की है। बता दें कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस शख्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर हजारों की संख्या में फॉलोअर्स हैं, जो उसके हर वीडियो को देखते हैं।

Share This Article