पापा का सपना, बेटी की जिद, 5वें प्रयास में सृष्टि ने फतह किया UPSC

Savitri Mehta
Srishti Goyal Upsc
Srishti Goyal Upsc (PC: BBN24/Social Media)

Srishti Goyal Success Story: UPSC का रिजल्ट कई परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. देशभर में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उनके घरों में जश्न का माहौल है. ऐसी ही एक कहानी है Srishti Goyal की, जिन्होंने देशभर में 160वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन कर दिया.मध्य प्रदेश के Gwalior शहर की रहने वाली सृष्टि की सफलता की खबर जैसे ही आई, पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. परिवार के लोगों का कहना है कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

Srishti Goyal Success Story: कौन है सृष्टि गोयल?

सृष्टि गोयल Gwalior के चिक संतर इलाके की रहने वाली हैं और एक समृद्ध परिवार से आती हैं. उनके पिता सुनील गोयल का पुश्तैनी सराफा कारोबार है, जबकि मां अंजू गोयल घर की जिम्मेदारी संभालती हैं. परिवार के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि सृष्टि अपने परिवार की पहली सदस्य हैं, जो सरकारी सेवा में जा रही हैं.

जब Union Public Service Commission ने सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया और सृष्टि की 160वीं रैंक सामने आई, तो घर में खुशी का माहौल बन गया. रिश्तेदारों और दोस्तों ने भी बधाई देना शुरू कर दिया

इंजीनियरिंग से शुरू हुआ सफर आजकल ज्यादातर छात्र 12वीं के बाद इंजीनियरिंग या मेडिकल की तरफ जाते हैं. सृष्टि ने भी यही रास्ता चुना और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया.लेकिन पढ़ाई के दौरान उनका झुकाव समाज सेवा की ओर बढ़ने लगा. कॉलेज के समय उन्होंने एक एनजीओ के साथ काम किया. वहां लोगों की मदद करते हुए उन्हें एहसास हुआ कि समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहिए.

ऐसे मिली सफलता

यही वह समय था जब उनके मन में सिविल सेवा में जाने का विचार मजबूत हो गया.पांचवें प्रयास में मिली बड़ी सफलतासृष्टि की यह सफलता एक दिन में नहीं मिली. इसके पीछे कई सालों की मेहनत और धैर्य छिपा है. उन्होंने UPSC Civil Services Examination में कुल पांच बार प्रयास किया.खास बात यह है कि वह तीन बार मेन्स परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थीं. लेकिन हर बार अंतिम चयन से थोड़ी दूर रह जाती थीं. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार तैयारी जारी रखी. आखिरकार पांचवें प्रयास में उन्हें सफलता मिल ही गई.

TAGGED:
Share This Article