अमेरिका के मशहूर Times Square पर एक अमेरिकी लड़की का अनोखा अंदाज़ चर्चा का विषय बन गया है। लड़की हाथ में एक प्लेकार्ड (Placard) लेकर खड़ी दिखी, जिस पर साफ लिखा था- “भारतीय पति की तलाश है”। राह चलते लोगों ने यह नज़ारा कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर डालते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
स्पाइडरमैन ने खींचा ध्यान, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
वीडियो में जैसे ही लड़की अपना प्लेकार्ड दिखाती है, तभी वहां मौजूद एक शख्स Spider-Man Suit पहनकर उसके पास आता है और माहौल हल्का-फुल्का मज़ाकिया बन जाता है। यह अनोखा सीन देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को हाथों-हाथ शेयर करना शुरू कर दिया।
आखिर क्यों चाहिए भारतीय पति?
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में सबसे बड़ा सवाल यही उठा – “लड़की को भारतीय पति ही क्यों चाहिए?”
कई लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि शायद इसका कारण Bollywood Movies, Indian Food या Cricket Stars हो सकते हैं। वहीं कुछ ने लिखा कि भारतीय पुरुष पारिवारिक और परंपराओं का सम्मान करने वाले होते हैं, शायद इसी वजह से लड़की उनकी ओर आकर्षित हुई होगी।
सोशल मीडिया यूजर्स के मजेदार रिएक्शन
एक यूज़र ने मज़ाक करते हुए लिखा – “इस सपने के पीछे शाहरुख़ खान की फ़िल्में जिम्मेदार हैं।”
दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा – “वह जानती है कि भारतीय पुरुष बेहतरीन चाय बनाते हैं और शानदार पति साबित होते हैं।”



