धनबाद में खनन हादसे से हड़कंप: कई लोगों के दबने की आशंका, बचाव कार्य तेज

रामकनाली ओपी क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान भूधंसान, तीन मौतों की आशंका और कई घायल

Fevicon Bbn24
Dhanbad Mining Accident Ramkanali Landslide
Dhanbad Mining Accident Ramkanali Landslide (PC: BBN24/Social Media)

धनबाद के रामकनाली ओपी क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाघमारा अनुमंडल के अंतर्गत बुटु बाबू बंगला के पास कुम्हार टोली मुंडा घोड़ा इलाके में भूधंसान की घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा अवैध खनन की वजह से हुआ है।

हादसे में मौत और घायल होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक, तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ घायलों का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में जारी है। वहीं मौके से मजदूरों के शव के साथ भागने की भी चर्चा है।

मवेशी और गाड़ियां भी दब गईं

इस हादसे में न केवल इंसान बल्कि जानवर भी चपेट में आ गए। तीन बकरियां और सात भैंसें मलबे से बाहर निकाली गईं। इसके अलावा बीसीसीएल कंपनी की दो बोलेरो गाड़ियां भी जमींदोज हो गईं। स्थानीय ग्रामीण नागेश्वर यादव और कारू यादव ने बताया कि उनके मवेशी, जेवरात और नकदी भी गोफ में दब गए।

घटना स्थल पर दहशत का माहौल

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, रामकनाली व कतरास पुलिस बल मौजूद है। ग्रामीणों ने हादसे के लिए सीधे तौर पर अवैध खनन को जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर हजारों बोरी कोयला देखा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सैकड़ों बाहरी मजदूर अवैध खनन छोड़कर भाग निकले। इलाके में कोयला तस्करों की भीड़ भी नजर आ रही है।

दूसरा हादसा, सर्विस वैन खाई में गिरी

इसी बीच दूसरा बड़ा हादसा कतरास स्थित कांटा पहाड़ी पर हुआ, जहां एमपीएल आउटसोर्सिंग कंपनी की सर्विस वैन खाई में गिर गई। वैन लगभग 100 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी जिसमें पानी भरा हुआ था। हादसे के समय वैन में करीब आधा दर्जन कर्मी सवार थे। फिलहाल बचाव कार्य जारी है और सुरक्षा के मद्देनज़र CISF व पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।

Share This Article