गाजियाबाद में एक महिला द्वारा आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने उसे बीच सड़क थप्पड़ मार दिए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।
कैसे भड़की घटना?
विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित ब्रह्मपुत्र एंक्लेव सोसायटी में यह मामला सामने आया। एक डॉग लवर महिला आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी, तभी सोसायटी का एक युवक आकर उसे रोकने लगा। दोनों के बीच कहासुनी हुई और अचानक युवक ने महिला पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।
वीडियो में युवक बार-बार थप्पड़ मारता और कहता नजर आया—”मैंने कहां मारा?” वहीं महिला लगातार घटना को रिकॉर्ड करने की बात कहती दिखी।
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि—“गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में एक महिला कुत्तों को खाना खिला रही थी, तभी आरोपी कमल खन्ना ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला को बचाने आए स्ट्रीट डॉग पर भड़ककर उसने महिला को थप्पड़ मार दिए।”
पुलिस की कार्रवाई
घटना का संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया—“22 अगस्त को वायरल हुए वीडियो पर तत्काल कार्रवाई की गई है। आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।”
ग़ाज़ियाबाद के सिद्धार्थ विहार के भ्रमपुत्र एंक्लेव में गुंडा गर्दी करता हुआ कमल खन्ना रात को अकेली महिला पे अपनी दबंगई दिखाता हुआ ।
इंसानियत की सारी हदे पार करता हुआ ये दुष्ट आदमी है। बिचारी महिला चुप चाप सड़क पे कोने पे भूखे जानवरों को खाना खिला रही थी तभी कमल खन्ना आ के उसको… pic.twitter.com/qPy5eMEmfG
— Surbhi Rawat PFA (@surbhirawatpfa) August 23, 2025


