पटना में आज बदलेंगे रास्ते! जानिए क्यों ISKCON मंदिर के पास लगेगा ट्रैफिक जाम

कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने के लिए पटना पुलिस ने बदले रूट, कंट्रोल रूम भी बनाया गया।

Fevicon Bbn24
Patna Traffic Diversion Janmashtami Iskcon Temple
Patna Traffic Diversion Janmashtami Iskcon Temple (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना: कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर पटना पुलिस ने ISKCON मंदिर परिसर के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। पुलिस ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद से कई रास्तों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया जाएगा।

किन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध?

पुलिस के अनुसार, GPO गोलंबर और अदालत गंज से ISKCON मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। इसके साथ ही कोतवाली टी-पॉइंट से प्रवेश भी दोपहर 2 बजे के बाद पूरी तरह रोक दिया जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग और सुरक्षा इंतजाम

यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। वहीं मंदिर परिसर के चारों ओर बैरिकेडिंग और बांस की घेराबंदी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित रह सके।

तैनात हुई अतिरिक्त पुलिस बल

करीब 100 पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी के लिए मंदिर के पास एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

Share This Article