बिहार में कल मिलेगा ₹1,100 का तोहफा, 1.12 करोड़ लोगों के खातों में पहुंचेगी रकम

सोशल सिक्योरिटी पेंशन योजना की दूसरी किस्त कल से, ₹1,247 करोड़ से ज्यादा होंगे जारी

Rohit Mehta Journalist
Bihar Social Security Pension Second Installment August 25
Bihar Social Security Pension Second Installment August 25 (Source: BBN24/Google/Social Media)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार रविवार, 10 अगस्त को राज्य के 1.12 करोड़ पेंशनधारकों के बैंक खातों में ₹1,100 की दूसरी किस्त भेजने जा रही है। यह राशि सोशल सिक्योरिटी पेंशन योजना के तहत मिले बढ़े हुए पेंशन अमाउंट का हिस्सा है, जिसे पहले ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह कर दिया गया था। राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचेगी।

राज्य सरकार इसके लिए कुल ₹1,247.34 करोड़ जारी करेगी। लाभार्थियों में वृद्धजन, विधवाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं। इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अनुमंडल, पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्र स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत कैंप में करीब 500 लाभार्थियों के आने की संभावना है और अधिकारियों की मौजूदगी में वितरण प्रक्रिया की निगरानी होगी।

मोहन भागवत बोले- ट्रिलियन इकॉनमी नहीं, धर्म और अध्यात्म बनाएंगे भारत को विश्वगुरु

पहली किस्त 11 जुलाई को जारी की गई थी, जिसमें लगभग 76 लाख लोग कैंपों में शामिल हुए थे। इस बार सामाजिक कल्याण विभाग का लक्ष्य है कि एक करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इन कार्यक्रमों के माध्यम से जोड़ा जाए।

बिहार की सोशल सिक्योरिटी पेंशन योजना में छह प्रकार की पेंशन शामिल हैं — वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बिहार दिव्यांग पेंशन, लक्ष्मीबाई पेंशन और मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन। सरकार का कहना है कि पेंशन राशि में बढ़ोतरी से कमजोर वर्गों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

Share This Article