7,000 KM दूर से आया ‘प्यार’ भारत में बना शर्मिंदगी की वजह! डच युवक Henriks को बंगाल में थाने तक जाना पड़ा

Netherlands से कोलकाता तक पहुंचा 'इंस्टा लव'! 11वीं की छात्रा से मिलने आया Henriks, लड़की के नाबालिग होने पर पुलिस ने लौटाया

Rohit Mehta Journalist
Dutch Man Henriks Instagram Love Bengal Minor Police
Dutch Man Henriks Instagram Love Bengal Minor Police (Source: BBN24/Google/Social Media)

Henriks नाम का एक 37 वर्षीय युवक नीदरलैंड्स से भारत सिर्फ इसलिए आया था कि वह अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिल सके, लेकिन बंगाल की यह ‘लव स्टोरी’ अचानक शर्मिंदगी और पुलिस पूछताछ में तब्दील हो गई। कोलकाता से Nadia जिले तक की उसकी यात्रा तब उलझ गई जब पता चला कि लड़की नाबालिग है।

Instagram पर हुई दोस्ती, फिर आया मिलने इंडिया

Henriks ने इंडिया के Nadia जिले की कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक लड़की से Instagram पर दोस्ती की थी। बातचीत इतनी बढ़ी कि उसने एम्सटर्डम से फ्लाइट पकड़ी और कोलकाता होते हुए सड़क मार्ग से मायापुर पहुंचा। सोमवार को वह Tehatta इलाके में लड़की से मिलने गया, जहां दोनों को स्कूल के पास बात करते हुए देखा गया।

लंबा विदेशी युवक बना संदेह का कारण

तेहट्टा जैसे ग्रामीण इलाके में विदेशी युवक का घूमना लोगों को अजीब लगा। जब उन्होंने Henriks को 11वीं की छात्रा से बात करते देखा और डॉल गिफ्ट करते पाया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाने बुलाकर उससे पूछताछ की गई।

लड़की नाबालिग निकली, पुलिस ने दी वापसी की सलाह

पूछताछ में सामने आया कि लड़की अभी नाबालिग है। पुलिस ने Henriks से उसके डॉक्युमेंट्स जांचे, पासपोर्ट, वीजा और Instagram प्रोफाइल की जांच की, लेकिन कुछ भी अवैध नहीं मिला। फिर भी लड़की के पिता की आपत्ति और कानून के चलते Henriks को लड़की से मिलने की अनुमति नहीं दी गई और उसे वापसी की सलाह दी गई।

Henriks की नाराजगी – ‘भारत ने सम्मान नहीं दिया’

India Today से बातचीत में Henriks ने कहा, “मैं बस अपनी दोस्त से मिलने आया था, लेकिन मुझे शर्मिंदगी और अपमान झेलना पड़ा। भारत में ऐसा बर्ताव देखकर मैं अब कभी नहीं लौटूंगा।” उसने आगे कहा, “Tehatta के लोग निष्ठुर हैं, उन्हें न तो समझ है और न ही संवेदना। ऐसा रवैया अगर विदेशी मेहमानों से रखा गया, तो भारत का भविष्य अंधकारमय होगा।”

थाना, डॉक्युमेंट और अंत में ‘नो मीटिंग’

Henriks ने पुलिस को सोशल मीडिया चैट्स और लड़की का प्रोफाइल दिखाया। पुलिस ने औपचारिक जांच के बाद उसे छोड़ दिया, लेकिन लड़की नाबालिग होने के कारण मिलने की इजाजत नहीं दी। Henriks मायूस होकर लौट गया और दोबारा भारत न आने की कसम खा बैठा।

Share This Article