मास्क पहनकर मोबाइल ऐप पर अश्लील LIVE! हैदराबाद में कपल गिरफ्तार, घर से मिला HD कैमरा

जल्दी पैसे कमाने की लालच में पति-पत्नी ने की अश्लील स्ट्रीमिंग, पुलिस ने IT एक्ट में दर्ज किया केस

Fevicon Bbn24
Couple Arrested In Hyderabad For Live Streaming Obscene Content On App
Couple Arrested In Hyderabad For Live Streaming Obscene Content On App (Source: BBN24/Google/Social Media)

Hyderabad से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 41 वर्षीय पति और 37 वर्षीय पत्नी को अश्लील वीडियो कंटेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कपल मल्लिकार्जुन नगर, अंबरपेट का रहने वाला है। ये दोनों चेहरे पर मास्क पहनकर एक मोबाइल ऐप पर अपने सेक्सुअल एक्ट्स की LIVE स्ट्रीमिंग करते थे और इसके बदले मोटी रकम वसूलते थे।

पुलिस को इनके खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद ईस्ट जोन टास्क फोर्स की टीम ने घर पर छापा मारा और कपल को गिरफ्तार कर लिया। मौके से हाई डेफिनिशन कैमरा और अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण बरामद किए गए हैं।

जल्दी पैसे कमाने की लालच में फंसा कपल

पुलिस पूछताछ में कपल ने स्वीकार किया कि वे यह सब जल्दी पैसे कमाने के मकसद से कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति एक कैब ड्राइवर है। ये दोनों मिलकर अश्लील वीडियो बनाते थे और उसे ऐप पर शेयर करते थे। रिकॉर्डेड क्लिप और लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए उन्होंने लाखों की कमाई कर डाली।

यंग यूजर्स से होती थी मोटी कमाई

इस मोबाइल ऐप का उपयोग करने वाले अधिकतर यूजर्स 18 से 30 आयु वर्ग के युवा थे। पुलिस ने बताया कि लाइव स्ट्रीम के लिए यह कपल 2000 रुपए प्रति सेशन वसूलते थे जबकि रिकॉर्डेड वीडियो 500 रुपए में बेचे जाते थे। इस गुप्त अश्लील नेटवर्क से कपल की कमाई एक आम नौकरी से कहीं अधिक हो गई थी।

पहचान छिपाने को मास्क का सहारा

अपनी पहचान छिपाने के लिए यह कपल हर वीडियो में चेहरे पर मास्क लगाता था। ये वीडियो HD कैमरे पर शूट किए जाते थे ताकि क्लिप की क्वालिटी बेहतर हो। पुलिस को संदेह है कि इस कपल के पीछे और भी लोग हो सकते हैं। इसलिए मामले की गहन जांच जारी है।

आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज

हैदराबाद पुलिस ने इस कपल के खिलाफ Information Technology Act के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि इनके द्वारा प्रयोग किया गया ऐप कौन सा था, और क्या इसमें अन्य कंटेंट क्रिएटर्स भी जुड़े हुए हैं।

Share This Article