बिहार में BDO का बड़ा फेरबदल! ग्रामीण विकास विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, यहां देखें पूरी जानकारी

Assembly Election से पहले प्रशासनिक एक्शन, 24 Block Development Officers का हुआ तबादला

Fevicon Bbn24
Bihar Bdo Transfer List 2025
Bihar Bdo Transfer List 2025 (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • चुनाव से पहले 24 बीडीओ का हुआ स्थानांतरण
  • Manju Prasad ने जारी की अधिसूचना
  • वेतन अब नए पोस्टिंग स्थान से मिलेगा

पटना: Bihar में आगामी Assembly Election 2025 को देखते हुए प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास विभाग (Rural Development Department) ने 24 Block Development Officers (BDO) के तबादले की अधिसूचना मंगलवार देर शाम को जारी कर दी है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी हुआ आदेश

राज्यपाल की अनुमति के बाद विभाग के संयुक्त सचिव Manju Prasad ने इन तबादलों की अधिसूचना जारी की। जिन अधिकारियों की अभी नई पोस्टिंग नहीं हुई है, वे फिलहाल ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय में योगदान देंगे।

जुलाई से नया वेतन स्थान से होगा भुगतान

ट्रांसफर किए गए BDO अब जुलाई माह का वेतन अपने नए प्रखंड से प्राप्त करेंगे। साथ ही, सभी अधिकारियों को नए स्थान पर जाकर प्रभार ग्रहण करने और डिजिटल सिग्नेचर रजिस्ट्रेशन का कार्य State MIS Nodal Officer के माध्यम से पूरा करने को कहा गया है।

पूरी तबादला लिस्ट यहां देखें

जिन 24 बीडीओ अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनकी पूरी लिस्ट विभाग की वेबसाइट और नोटिफिकेशन में जारी कर दी गई है। ट्रांसफर में यह स्पष्ट किया गया है कि किस अधिकारी को किस स्थान पर भेजा गया है।

नोट: पूरी तबादला लिस्ट और अधिसूचना देखने के लिए ग्रामीण विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या संबंधित जिला कार्यालय से संपर्क करें।

Share This Article