क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी टली! नई डेट जानकर हर कोई चौंक गया

18 नवंबर को होनी थी शादी, लेकिन अब 2026 में बजेगा शहनाई—जानिए क्यों बदली तारीख

Manish
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Postponed
Rinku Singh Priya Saroj Wedding Postponed (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • रिंकू सिंह की क्रिकेट शेड्यूल बना शादी टालने की वजह
  • प्रिया सरोज की सगाई में शामिल हुए थे कई बड़े चेहरे
  • अब फरवरी 2026 में हो सकती है शादी, होटल बुकिंग हो चुकी

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दोनों की शादी पहले 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होनी थी, लेकिन अब यह टल गई है। नई जानकारी के मुताबिक अब शादी फरवरी 2026 में हो सकती है।

क्रिकेट टूर्नामेंट बना शादी टालने की वजह

सूत्रों की मानें तो रिंकू सिंह की व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल इस डेट पोस्टपोन की बड़ी वजह है। अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच रिंकू घरेलू क्रिकेट में व्यस्त रहेंगे और इसके तुरंत बाद आईपीएल 2026 का 19वां सीजन शुरू होने वाला है। यही कारण है कि दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है।

फरवरी के आखिर में हो सकती है शादी

अब जो अपडेट सामने आया है, उसके अनुसार होटल की बुकिंग भी नवंबर 2025 की जगह फरवरी 2026 के अंत में कर दी गई है। हालांकि, शादी की नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। परिवार वालों ने फिलहाल तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है।

सगाई में शामिल हुए थे राजनीति और खेल जगत के सितारे

बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी हाल ही में लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में धूमधाम से हुई थी। इस कार्यक्रम में राजनीति और खेल जगत से कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। सगाई के दौरान प्रिया सरोज काफी भावुक नजर आई थीं और उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

फैंस कर रहे हैं नई डेट का इंतजार

शादी की तारीख टलने से फैंस थोड़े निराश जरूर हुए हैं, लेकिन वे अब दोनों को फरवरी 2026 में एक साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। लोगों को उम्मीद है कि जब ये दो हस्तियां सात फेरे लेंगी, तो वह पल भी उतना ही खास होगा जितना इनकी सगाई का रहा।

Share This Article