हिमाचल स्कूल में 24 बच्चियों का शोषण! आरोपी टीचर गिरफ्तार, कैसे हुआ खुलासा पढ़ें चौंकाने वाली कहानी

24 छात्राओं ने स्कूल में बताया अपना दर्द, आरोपी टीचर अब सलाखों के पीछे

Fevicon Bbn24
Himachal School Teacher Harassment Case
Himachal School Teacher Harassment Case (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • 24 छात्राओं ने एकसाथ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई
  • टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और IPC की धाराएं लगीं
  • स्कूल प्रशासन की तत्परता से सामने आया बड़ा कांड

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के टीचर ने 24 छात्राओं का यौन शोषण किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आठवीं से दसवीं की छात्राओं ने की थी शिकायत

शुक्रवार को कक्षा 8वीं से 10वीं तक की 24 छात्राओं ने अपने स्कूल प्रिंसिपल को लिखित में शिकायत दी थी। छात्राओं का आरोप था कि एक शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूता है और आपत्तिजनक हरकतें करता है।

एंटी सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी को सौंपी गई शिकायत

स्कूल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और छात्राओं की शिकायत को तुरंत स्कूल की एंटी सेक्सुअल हैरासमेंट कमेटी को भेजा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और जांच शुरू की गई।

पॉक्सो एक्ट और IPC की धाराओं में केस दर्ज

पुलिस के मुताबिक, आरोपी टीचर पर IPC की धारा 75 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article