BPSC पेपर लीक में फंसे DSP रंजीत को फिर झटका! कोर्ट से मिली राहत के बाद दोबारा हुए सस्पेंड

कोर्ट से निलंबनमुक्त हुए DSP रंजीत कुमार रजक को गृह विभाग ने फिर से निलंबित कर दिया, बीपीएससी पेपर लीक केस में फंसे हैं आरोपी

Rohit Mehta Journalist
Dsp Ranjit Suspend Again Bpsc Paper Leak Case
Dsp Ranjit Suspend Again Bpsc Paper Leak Case (Source: BBN24/Google/Social Media)
मुख्य बातें (Highlights)
  • DSP रंजीत कुमार रजक को कोर्ट से मिली थी बहाली
  • गृह विभाग ने दोबारा निलंबन का आदेश जारी किया
  • बीपीएससी पेपर लीक मामले में पहले भी जा चुके हैं जेल

बीपीएससी पेपर लीक कांड के चर्चित आरोपी डीएसपी रंजीत कुमार रजक को एक बार फिर से सस्पेंड कर दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि 21 मई 2025 को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें बहाल किया गया था, लेकिन अब उन्हें फिर से निलंबित किया गया है।

कोर्ट ने दी थी राहत, अब फिर से सस्पेंड

28 अप्रैल 2025 को कोर्ट ने आदेश पारित करते हुए रंजीत कुमार रजक को निलंबन से मुक्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद 21 मई को उन्हें फिर से बहाल किया गया। लेकिन अब गृह विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग के एक संकल्प का हवाला देते हुए दोबारा सस्पेंशन का फैसला लिया है।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

9 मई 2022 को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बीपीएससी पेपर लीक कांड में केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी DSP रंजीत कुमार रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके तुरंत बाद, 2 अगस्त 2022 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

विभागीय कार्यवाही भी जारी

20 मार्च 2023 से उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाई जा रही है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय अब पुलिस मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

Share This Article